देश की खबरें | कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कानून बनाने पर विचार कर रहे हैं : पुडुचेरी के गृह मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी के गृहमंत्री ए. नमशिवायम ने बुधवार को कहा कि प्रादेशिक सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए और भी कड़े कानून लाने पर विचार कर रही है।

पुडुचेरी, 27 नवंबर पुडुचेरी के गृहमंत्री ए. नमशिवायम ने बुधवार को कहा कि प्रादेशिक सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए और भी कड़े कानून लाने पर विचार कर रही है।

कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि अपराध की हालिया घटनाओं की समीक्षा की गई है।

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी के बाहरी इलाकों में हाल में हुई कुछ लोगों की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कानून-व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की और पुलिस को गश्त/निगरानी तेज करने की सलाह दी गई है।’’

यह पूछने पर कि क्या सरकार अपराधों पर लगाम लगाने के लिए गुंडा कानून लागू करेगी, उन्होंने कहा कि 32 लोगों के खिलाफ कानून के प्रावधान लगाए गए हैं और अगर जरूरत पड़ी तो सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी और पुलिस गुंडा कानून के तहत अपराधियों से निपटेगी।

उन्होंने कहा कि आरोप लग रहे हैं कि यहां केन्द्रीय कारागार में बंद अपराधियों की शह पर अपराध किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘हमने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। अगर यह पता चला कि जेल के अधिकारी/कर्मचारी कैदियों/बंदियों को बाहर मौजूद उनके सहयोगियों से बातचीत करने में मदद कर रहे हैं तो, हम रिपोर्ट मिलने पर इस बात के दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों को तुरंत बर्खाश्त करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि साथ ही सरकार कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए मौजूदा कानूनों के मुकाबले और कड़े कानून बनाने पर विचार कर रही है।

नमशिवायम ने कहा, ‘‘केन्द्र से स्वीकृति मिलते ही हम विधेयक लाएंगे और केन्द्र द्वारा मंजूरी मिलते ही हम बेहद कड़े कानूनों को लागू करेंगे क्योंकि हमारा लक्ष्य लोगों के लिए शांतिपूर्ण जीवन सुनिश्चित करना है।’’

गौरतलब है कि हाल ही में उप्पलम क्षेत्र के वनरामपेट गांव के दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। वहीं कराईकल में भी कुछ ही दिन पहले पट्टली मक्कल काची (पीएमके) के एक नेता की भी कथित रूप से हत्या कर दी गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. नारायणसामी ने आरोप लगाया कि एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन सरकार अपराधों को नियंत्रित करने में असफल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\