देश की खबरें | हम भी चाहते हैं कि निष्पक्ष समाधान हो: महावीर सिंह फोगाट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच महावीर सिंह फोगाट ने केंद्र सरकार के आंदोलन कर रहे पहलवानों के साथ बातचीत का रास्ता खोलने के कदम की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि वे भी चाहते हैं कि इस मुद्दे का निष्पक्ष समाधान निकले।

नयी दिल्ली, सात जून द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच महावीर सिंह फोगाट ने केंद्र सरकार के आंदोलन कर रहे पहलवानों के साथ बातचीत का रास्ता खोलने के कदम की सराहना करते हुए बुधवार को कहा कि वे भी चाहते हैं कि इस मुद्दे का निष्पक्ष समाधान निकले।

साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया जैसे ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं सहित शीर्ष पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन की अगुआई कर रहे हैं।

आंदोलन कर रहे पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं जिस पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों ने कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

महावीर ने केंद्र सरकार के बातचीत का रास्ता खोलने पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘सरकार जो सोई हुई थी अगर आज वह जागी है तो यह बहुत बढ़िया है। हम भी चाहते हैं कि समाधान हो, निष्पक्ष हो। पहलवान भी यही चाहते हैं। जो भी रास्ता हो वह निकाला जाना चाहिए।’’

इससे पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने देर रात ट्वीट करके पहलवानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया।

ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छुक है। मैं एक बार फिर पहलावानों को इसके लिए आमंत्रित करता हूं।’’

आंदोलनकारी पहलवानों की इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात पर महावीर ने कहा, ‘‘अमित शाह से मुलाकात हुई या नहीं इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। क्या बात हुई है, मुझे नहीं पता। लेकिन समाधान निकलना चाहिए।’’

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव में आज महापंचायत होनी है जो महावीर का गांव है। उन्होंने हालांकि कहा कि इस महापंचायत में कोई ठोस फैसला नहीं किया जाएगा।

महावीर ने कहा, ‘‘अभी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा क्योंकि नौ जून तक का समय दिया गया है। उसके बाद ही कोई फैसला होगा।’’

विनेश, संगीता फोगाट और बजरंग के महापंचायत में शामिल होने की संभावना के बारे में महावीर ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई है।’’

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने भी बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नौ जून को दिल्‍ली में धरना देने का किसानों का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पहलवानों के समर्थन में प्रस्तावित धरना स्थगित करने की मंगलवार को घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहलवानों के अनुरोध पर किसानों ने नौ जून को दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है।

महावीर ने हालांकि कहा कि नौ जून को आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘देखते हैं कि नौ तारीख के बाद खाप चौधरी (प्रमुख) क्या फैसला करते हैं। हमारी पंचायत भी उसी सिलसिले में है। जो भी फैसला किया जाएगा हमें उसके लिए तैयार रहना चाहिए और इसीलिए पंचायत हो रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू