देश की खबरें | डब्ल्यूबीएसएससी ने 35,726 से अधिक स्कूल शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिस जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) ने 31 मई तक अधिसूचना जारी करने के उच्चतम न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए राज्य सरकार के सहायता प्राप्त विद्यालयों में नौवीं-दसवीं कक्षा और 11वीं-12वीं कक्षा के 35,726 शिक्षकों की भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है।

कोलकाता, 30 मई पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) ने 31 मई तक अधिसूचना जारी करने के उच्चतम न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए राज्य सरकार के सहायता प्राप्त विद्यालयों में नौवीं-दसवीं कक्षा और 11वीं-12वीं कक्षा के 35,726 शिक्षकों की भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है।

डब्ल्यूबीएसएससी की साइट पर बृहस्पतिवार देर रात अपलोड किए गए नोटिस के अनुसार, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं-दसवीं कक्षा के लिए 23,312 शिक्षकों और 11वीं-12वीं कक्षा के लिए 12,514 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

नोटिस में इसके लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के परीक्षार्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष, पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए तीन वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आठ वर्ष की छूट है।’’

परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट की ‘कार्बन कॉपी’ (प्रतियां) दी जाएगी, जिसे तीन साल तक सुरक्षित रखा जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन 16 जून शाम पांच बजे से 17 जून शाम पांच बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने तीन अप्रैल को कलकत्ता उच्च न्यायालय के 22 अप्रैल, 2024 के उस फैसले को बरकरार रखा था जिसमें राज्य द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति को अमान्य करार दिया गया था और पूरी चयन प्रक्रिया को ‘‘त्रुटिपूर्ण एवं दागदार’’ करार दिया गया था।

न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा बेदाग पाए गए बर्खास्त शिक्षकों की सेवा अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाने का 17 अप्रैल को आदेश दिया था। उसने राज्य सरकार की इस दलील पर गौर किया था कि सामूहिक बर्खास्तगी के कारण विद्यालयों में पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

न्यायालय ने कहा था कि नयी भर्ती के लिए विज्ञापन 31 मई या उससे पहले प्रकाशित किया जाए और परीक्षा समेत पूरी प्रक्रिया इस वर्ष 31 दिसंबर तक पूरी की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू