देश की खबरें | वायनाड के कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वायनाड के कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को प्रियंका गांधी वाद्रा को लोकसभा उपचुनाव के निर्वाचन का प्रमाणपत्र सौंपा।

नयी दिल्ली, 27 नवंबर केरल के वायनाड के कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को प्रियंका गांधी वाद्रा को लोकसभा उपचुनाव के निर्वाचन का प्रमाणपत्र सौंपा।

इस मौके पर राहुल गांधी भी मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले सकती हैं।

सूत्रों का कहना है कि जीत का प्रमाणपत्र ग्रहण करने के बाद प्रियंका गांधी ने भारी समर्थन और विश्वास के लिए वायनाड के लोगों का आभार व्यक्त किया तथा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं के अथक प्रयासों के लिए उनकी सराहना भी की।

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान, प्रियंका गांधी ने स्थानीय चिंताओं को दूर करने और वायनाड के विकास और कल्याण के लिए काम करने के बारे में नेताओं के साथ चर्चा की।

वायनाड के उपचुनाव में प्रियंका गांधी 4.1 लाख से अधिक मतों के अंतर से निर्वाचित हुई हैं।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी