देश की खबरें | भारी बारिश के बाद मुंबई के कुछ इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश के बाद कुछ निचले इलाकों में जलभराव से शहर में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। नगर निकाय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 21 जुलाई मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश के बाद कुछ निचले इलाकों में जलभराव से शहर में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। नगर निकाय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शहर में सुबह से बारिश की तीव्रता कम हुई है, लेकिन पूर्वी भागों और पूर्वी उपनगरों में भारी बारिश जारी है।

रात भर हुई भारी बारिश के कारण शहर और उपनगरों के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

अंधेरी उपमार्ग (मुंबई के पश्चिमी भाग में) जल जमाव के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

वाहन चालकों ने सुबह के व्यस्त समय में बारिश और अन्य कारणों से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे दोनों पर यातायात की धीमी गति की शिकायत की।

कुछ यात्रियों ने यह भी शिकायत की कि लोकल ट्रेन थोड़ी देरी से चल रही हैं।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटों की अवधि में शहर में औसतन 23.45 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उपनगरों में 36.42 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 50.02 मिमी बारिश हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों के लिए मुंबई और उपनगरों में सामान्यतः बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

नगर निकाय के एक अधिकारी के अनुसार, सुबह नौ बजकर 19 मिनट पर 3.91 मीटर की ऊंची लहरें उठने के बाद रात आठ बजकर 37 मिनट पर 3.38 मीटर ऊंची लहर आने की संभावना है। अपराह्न तीन बजकर तीन मिनट पर भी 2.28 मीटर ऊंची लहर उठने की संभवना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस