देश की खबरें | दक्षिणी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के कारण कोलकाता के कई हिस्सों में जलभराव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के कारण मंगलवार की सुबह कोलकाता के कई हिस्सों में जलभराव की खबरें आयीं।

कोलकाता, आठ जुलाई दक्षिणी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के कारण मंगलवार की सुबह कोलकाता के कई हिस्सों में जलभराव की खबरें आयीं।

अधिकारियों ने बताया कि रात भर हुई बारिश के बाद महानगर और उसके पड़ोसी इलाकों के प्रमुख हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि श्यामबाजार, उल्टाडांगा, धाकुरिया, बल्लीगंज, बेहाला और कोलकाता के ईएम बाईपास के कुछ हिस्सों, सॉल्ट लेक के सेक्टर 5 और हावड़ा शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव की खबरें हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने क्षेत्र के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ छींटे पड़ने तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है।

उसने बताया कि पश्चिमी जिलों पुरुलिया और झाड़ग्राम में भी भारी बारिश की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण तूफानी मौसम के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा, ‘‘सात से आठ जुलाई के बीच पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के आसपास सतही हवा की गति 35-45 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जो बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। समुद्र की स्थिति काफी खराब रहेगी।’’

एक अधिकारी ने बताया कि नगर निगम कर्मी जल निकासी के प्रयासों में लगे हुए हैं लेकिन और बारिश होने से इसमें बाधा पैदा हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\