देश की खबरें | कोलकाता में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके पड़ोसी जिलों में शनिवार को लगातार बारिश के कारण कोलकाता के कई इलाकों में जलभराव हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, तीन अगस्त पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके पड़ोसी जिलों में शनिवार को लगातार बारिश के कारण कोलकाता के कई इलाकों में जलभराव हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पड़ोसी शहरों हावड़ा, साल्ट लेक और बैरकपुर में भी यही स्थिति रही। मौसम विभाग ने बताया कि दिनभर स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।

पुलिस के अनुसार, कोलकाता के मध्य और दक्षिण के कुछ हिस्सों में भी जलभराव हो गया, हालांकि वहां यातायात बाधित नहीं हुआ है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के कई हिस्सों में शुक्रवार दोपहर से अब तक सात सेंटीमीटर तक बारिश हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र पर बना निम्न दबाव सघन ‘अवदाब’ में बदल गया है। यह धीरे-धीरे बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में सक्रिय मानसून के कारण बारिश हुई है।''

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, पूर्व बर्धमान, हुगली, नादिया तथा उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में अगले 12 घंटों तक बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने बिजली गिरने के साथ-साथ तूफान आने की भी चेतावनी दी है।

कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय जिलों में भारी बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में तेज बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है।

अलीपुरद्वार जिले के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है, जहां 20 सेमी तक बारिश होने की संभावना है।

कोलकाता में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस