देश की खबरें | दिल्ली में बारिश के कारण जलभराव, यातायात हुआ प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार सुबह शहर के कई हिस्सों में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई दिल्ली में सोमवार सुबह शहर के कई हिस्सों में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

चौधरी फतेह सिंह मार्ग पर जलभराव की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है। परामर्श में लोगों से मॉल रोड सिग्नल से खैबर दर्रा, मजनू का टीला और वजीराबाद फ्लाईओवर होते हुए बुराड़ी की ओर जाने को कहा गया।

यात्रियों से निर्माणाधीन मार्ग के प्रभावित हिस्से से बचने को कहा गया है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आनंद पर्वत पर गली नंबर 10 के पास जलभराव के कारण न्यू रोहतक रोड के दोनों तरफ यातायात प्रभावित है।"

सोशल मीडिया मंच पर एक अन्य पोस्ट में पुलिस ने कहा, "आज जगन्नाथ यात्रा के मद्देनजर हौज खास गांव मार्ग पर अरबिंदो मार्ग से हौज खास गांव की ओर जाने वाले रास्ते के दोनों तरफ शाम चार बजे से रात आठ बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इस मार्ग से बचें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।"

दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कहा कि उसे राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव के संबंध में 48 और पेड़ गिरने के संबंध में पांच से छह कॉल प्राप्त हुईं।

पुलिस ने बताया कि उन्हें यातायात संबंधी समस्याओं के बारे में 21 कॉल प्राप्त हुईं और दो कॉल वसंत कुंज तथा मॉडल टाउन में पेड़ गिरने के बारे में एवं दो कॉल जलभराव के बारे में आईं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन इलाकों से पानी को पंप के माध्यम से निकाला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट