देश की खबरें | जल शक्ति मंत्री ने नदी पुनरुद्धार, जल सुरक्षा के लिए आईआईटी के नेतृत्व वाले नवाचारों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने देश की नदियों के पुनरुद्धार के उद्देश्य से तकनीकी नवाचारों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का मूल्यांकन करने के लिए बुधवार को यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने देश की नदियों के पुनरुद्धार के उद्देश्य से तकनीकी नवाचारों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का मूल्यांकन करने के लिए बुधवार को यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में छोटी शहरी नदियों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया।

नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस बैठक में प्रमुख संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के अनुसंधान दल शामिल हुए और उन्होंने सतत नदी प्रबंधन के लिए अपनी नवीनतम पहल और रणनीतियों की जानकारी दी।

बैठक में भाग लेने वाले दलों के सहयोगात्मक प्रयासों और वैज्ञानिक अंतरदृष्टि की सराहना करते हुए, पाटिल ने अनुसंधान को तेजी से जमीनी स्तर पर कार्रवाई योग्य बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार अविरल और निर्मल गंगा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी हितधारकों से अपेक्षा करती है कि वे राष्ट्र के लिए स्वच्छ और स्वस्थ जल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए इन पहल को आगे बढ़ाएंगे।’’

डेनमार्क के सहयोग से विकसित स्वच्छ नदियों पर स्मार्ट प्रयोगशाला (एसएलसीआर) के तहत आईआईटी-बीएचयू द्वारा तथा नीदरलैंड के साथ साझेदारी में ‘आईएनडी-रिवर्स’ पहल के तहत आईआईटी-दिल्ली द्वारा प्रमुख प्रस्तुतियां दी गईं।

आईएनडी-रिवर्स, शहरी नदी पारिस्थितिकी तंत्र और नदी पुनरुद्धार एवं प्रबंधन के लिए डिजाइन किए गए निर्णय समर्थन प्रणाली (डीएसएस) पर केंद्रित है, जिसमें प्रारंभिक जोर उत्तर प्रदेश में वरुणा नदी पर है।

मंत्री ने दो अत्याधुनिक परियोजनाओं की समीक्षा की -- वरुणा बेसिन में जल-भूवैज्ञानिक मॉडलिंग और गंगा बेसिन में उभरते प्रदूषकों का फिंगरप्रिंट विश्लेषण।

इन दोनों परियोजनाओं में नदी प्रदूषण की निगरानी और जल की गुणवत्ता में सुधार के लिए ‘फ्लोटेम’ और ‘एलसी-एचआरएमएस’ जैसी तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी