देश की खबरें | पंजाब के राज्यपाल के आवास का घेराव करने का प्रयास कर रहे आप कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर बुधवार को यहां पंजाब के राज्यपाल के आवास का घेराव करने की चेष्टा कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उनपर पानी की बौछार की।
चंडीगढ़, छह अक्टूबर उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर बुधवार को यहां पंजाब के राज्यपाल के आवास का घेराव करने की चेष्टा कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उनपर पानी की बौछार की।
पुलिस ने यहां प्रदर्शनकारियों को पंजाब राजभवन की ओर बढ़ने से रोकने के लिए विधायक आवास के समीप अवरोधक लगा दिये थे।
जब विधायक सर्वजीत कौर मानुके की अगुवाई में आप विधायकों ने अवरोधक फांदकर आगे जाने की कोशिश की और राज्यपाल के आवास के काफी करीब पहुंच गये, तब चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए उनपर पानी की बौछार की।
इस बीच, आप प्रदर्शनकारियों के एक दूसरे समूह एवं पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह, यूटी अतिथिघर के समीप हिरासत में लिये गये।
वे लोग सड़क पर बैठ गये थे और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहां से जबरन हटाया और वह उन्हें समीप के थाने ले गयी।
सिंह ने उन सभी की गिरफ्तारी की मांग की, जो किसानों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं।
लखीमपुरी खीरी में रविवार को हिंसा में आठ लोग मारे गये थे, जिनमें से चार किसान थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)