खेल की खबरें | खिलाड़ियों के कोविड-19 पृथकवास पर जाने के कारण काउंटी एकादश की ओर से उतरे आवेश, वाशिंगटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. काउंटी एकादश (सिलेक्ट काउंटी एकादश) के चोट और कोविड-19 से जुड़े पृथकवास के कारण अपने खिलाड़ियों को गंवाने के बाद भारत के युवा खिलाड़ी आवेश खान और वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की इस टीम की ओर से अपने ही देश की टीम के खिलाफ उतरे।

डरहम, 20 जुलाई काउंटी एकादश (सिलेक्ट काउंटी एकादश) के चोट और कोविड-19 से जुड़े पृथकवास के कारण अपने खिलाड़ियों को गंवाने के बाद भारत के युवा खिलाड़ी आवेश खान और वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की इस टीम की ओर से अपने ही देश की टीम के खिलाफ उतरे।

तीन दिवसीय प्रथम श्रेणी मैच में आवेश ने 9.5 ओवर गेंदबाजी भी की जिसके बाद उनके हाथ के अंगूठे में चोट लग गई और इसके कारण उनके मैच में आगे हिस्सा लेने की संभावना नहीं है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, ‘‘ईसीबी ने भारतीय टीम प्रबंधन से आग्रह किया कि भारतीय दल में से दो खिलाड़ी काउंटी एकादश की ओर से खेलने के लिए दें क्योंकि उनके कुछ खिलाड़ी चोटिल होने या कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति के करीबी संपर्क के कारण उपलब्ध नहीं हैं।’’

बयान के अनुसार, ‘‘इसे ध्यान में रखते हुए वाशिंगटन संदर और आवेश खान को उनकी टीम की ओर से खेलने के लिए उपलब्ध कराया गया।’’

वाशिंगटन को काउंटी एकादश के खिलाड़ियों के समूह में एकत्रित होने से बचते हुए देखा गया और उन्होंने सिर्फ विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों के साथ मुक्के टकराकर जश्न मनाया।

अभ्यास मैचों के दौरान खिलाड़ियों का अपनी ही टीम के खिलाफ उतरना नई चीज नहीं है। वाशिंगटन को हालांकि पहले दिन चाय के विश्राम से पहले तक कप्तान विल रोड्स ने गेंदबाजी का मौका नहीं दिया।

सबसे जाने माने ‘रिजर्व क्षेत्ररक्षक’ 14 साल के सचिन तेंदुलकर थे जिन्होंने 1987 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच के दौरान इमरान खान की अगुआई वाली पाकिस्तान की टीम के लिए क्षेत्ररक्षण किया था।

तेंदुलकर उस मैच में ‘बॉल ब्वॉय’ थे और अब्दुल कादिर की जगह क्षेत्ररक्षण करने उतरे थे।

तेंदुलकर ने कपिल देव का कैच लगभग लपक ही लिया था लेकिन अंत में कूदते हुए कैच पकड़ने का उनका प्रयास नाकाम रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\