खेल की खबरें | वाशिंगटन सुंदर फिर से चोटिल, चेन्नई के खिलाफ गेंदबाजी में उनकी कमी खली : मूडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच टॉम मूडी ने खुलासा किया कि वाशिंगटन सुंदर के उस हाथ में फिर से चोट लग गयी है जिससे वह गेंदबाजी करते हैं और इसी कारण से वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाये।

पुणे, दो मई सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच टॉम मूडी ने खुलासा किया कि वाशिंगटन सुंदर के उस हाथ में फिर से चोट लग गयी है जिससे वह गेंदबाजी करते हैं और इसी कारण से वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाये।

अपने गेंदबाजी वाले हाथ में चोट के कारण वाशिंगटन ने तीन मैचों में बाहर रहने के बाद गुजरात टाइटन्स के खिलाफ वापसी की थी। चेन्नई के खिलाफ रविवार को क्षेत्ररक्षण करते समय में फिर से उनके उसी हाथ में चोट लग गयी। इससे उनका दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगले मैच में खेलना भी संदिग्ध है।

इस कारण यह ऑफ स्पिनर सनराइजर्स की चेन्नई के हाथों 13 रन की हार के दौरान गेंदबाजी नहीं कर पाया। वह निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिये आये लेकिन केवल दो गेंद का सामना कर पाये।

मूडी ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके उसी हाथ में चोट लगी है जिसमें पहले लगी थी। पहले चोट पूरी तरह से ठीक हो गयी थी लेकिन वह अंग फिर से चोटिल हो गया है। उसमें हालांकि टांके लगाने की जरूरत नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन दुर्भाग्य से वह गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं था। इससे वास्तव में हमारी गेंदबाजी प्रभावित हुई क्योंकि वह हमारा महत्वपूर्ण गेंदबाज है।’’

तेज गेंदबाज टी नटराजन भी चोटिल होने के कारण चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान बीच में मैदान से बाहर रहे। इससे केन विलियमसन को पांचवें गेंदबाज के रूप में एडेन मार्कराम और शशांक सिंह को गेंद सौंपनी पड़ी जिन्होंने मिलकर चार ओवर किये और उनमें 46 रन लुटाये।

मूडी ने कहा, ‘‘जब आप अपने प्रमुख गेंदबाज को गंवा देते हो तो यह टीम के लिये बड़ा झटका होता है। चोट के कारण नटराजन भी कुछ समय तक मैदान से बाहर रहा। इस तरह से 14वें-15वें ओवर तक सात ओवर ऐसे रहे जो हमारे प्रमुख गेंदबाजों ने नहीं किये। इससे हमने 20-30 रन अधिक गंवाये।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू