विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में अलकायदा नेता की मौजूदगी से अनजान थे : तालिबान का दावा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस्लामाबाद, चार अगस्त (एपी) काबुल में अलकायदा प्रमुख के अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए तालिबान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे अयमान अल जवाहिरी की मौजूदगी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
इस्लामाबाद, चार अगस्त (एपी) काबुल में अलकायदा प्रमुख के अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए तालिबान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे अयमान अल जवाहिरी की मौजूदगी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
तालिबान ने कहा कि वह अमेरिकी ड्रोन हमले में काबुल में जवाहिरी के मारे जाने के ‘‘दावे’’ को लेकर जांच कर रहा है।
जवाहिरी के मारे जाने के बाद तालिबान और पश्चिमी देशों के संबंधों में तनाव और बढ़ गया है।
तालिबान का दावा और अमेरिकी बयान में विरोधाभास है क्योंकि अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जवाहिरी तालिबान के वरिष्ठ नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के एक शीर्ष सहयोगी के घर में रह रहा था। हक्कानी तालिबान के उप प्रमुख हैं और सरकार में आंतरिक मंत्री हैं। वह हक्कानी नेटवर्क के प्रमुख भी हैं।
वर्ष 2020 के दोहा समझौते में तालिबान ने अमेरिका से वादा किया था कि वे अलकायदा के सदस्यों या अमेरिका पर हमला करने की मंशा रखने वालों को पनाह नहीं देंगे।
बृहस्पतिवार को जारी बयान में तालिबान तनाव को करने का प्रयास करता नजर आया। खासकर ऐसे समय में जब तालिबान, अमेरिका स्थित अफगान संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई को वापस लेने की मांग के साथ अमेरिकी अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहा है।
तालिबान ने कहा कि उसने जांच एवं खुफिया एजेंसियों को इस घटना के विभिन्न पहलुओं की गहन और व्यापक जांच करने का आदेश दिया है।
तालिबान ने बयान में पश्चिम को यह भी आश्वासन दिया कि ‘‘अफगानिस्तान की जमीन से अमेरिका सहित किसी भी देश को कोई खतरा नहीं है।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)