जरुरी जानकारी | कई राज्यों में दबाव को लेकर चेतावनी के संकेत, गैर-जरूरी खर्च कम करने की जरूरत: आरबीआई लेख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राज्यों में दबाव बढ़ने को लेकर चेतावनी के संकेत दिख रहे हैं और सर्वाधिक कर्ज वाले पांच राज्यों...पंजाब, राजस्थान, बिहार, केरल और पश्चिम बंगाल...को गैर-जरूरी चीजों पर खर्च में कमी कर सुधारात्मक उपाय करने की जरूरत है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख में यह कहा गया है।

मुंबई, 16 जून राज्यों में दबाव बढ़ने को लेकर चेतावनी के संकेत दिख रहे हैं और सर्वाधिक कर्ज वाले पांच राज्यों...पंजाब, राजस्थान, बिहार, केरल और पश्चिम बंगाल...को गैर-जरूरी चीजों पर खर्च में कमी कर सुधारात्मक उपाय करने की जरूरत है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख में यह कहा गया है।

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देबव्रत पात्रा के मार्गदर्शन में अर्थशास्त्रियों के एक दल द्वारा लिखे लेख में कहा गया है कि विभिन्न अप्रत्याशित झटकों से राज्यों की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ सकता है।

इसमें कहा गया है, ‘‘पड़ोसी देश श्रीलंका में हाल का संकट सार्वजनिक ऋण के मामले में अच्छी और टिकाऊ स्थिति के महत्व की याद दिलाता है। राज्यों की वित्तीय स्थिति दबाव बढ़ने को लेकर चेतावनी का संकेत दे रही है।’’

कुछ राज्यों के लिये प्रतिकूल हालात से उनका कर्ज उल्लेखनीय रूप से बढ़ सकता है। इससे राजकोषीय मोर्चे पर चुनौतियां उत्पन्न होंगी।

लेख के अनुसार कर राजस्व में नरमी, प्रतिबद्ध व्यय में ऊंची हिस्सेदारी और सब्सिडी बोझ बढ़ने से राज्य सरकारों के वित्त पर दबाव बढ़ा है। जबकि कोविड-19 महामारी से उनके वित्त पर पहले से दबाव है।

इसमें कहा गया है, ‘‘ मुफ्त में दिये जाने वाले सामानों पर बढ़ते खर्च, बढ़ती देनदारी और बिजली वितरण कंपनियों पर बढ़ता बकाया जैसे कारणों से नये जोखिम के स्रोत उभरे हैं।’’

लेख में आगाह करते हुए कहा गया है कि सबसे अधिक कर्ज वाले पांच राज्यों... बिहार, केरल, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के कर्ज का स्तर टिकाऊ नहीं है क्योंकि पिछले पांच साल में कर्ज वृद्धि ने अपने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वृद्धि को पीछे छोड़ दिया है।’’

लेखकों के अनुसार, ‘‘दबाव परीक्षण बताते हैं कि राज्यों का कर्ज-जीएसडीपी अनुपात 2026-27 तक 35 प्रतिशत से ऊपर बना रहने के साथ अधिक कर्ज वाले ज्यादातर राज्यों की वित्तीय स्थिति आगे और खराब हो सकती है।’’

हालांकि, केंद्रीय बैंक ने कहा कि लेख में कही गयी बातें लेखकों के अपने विचार हैं और कोई जरूरी नहीं है कि यह आरबीआई की सोच के अनुरूप हो।

लेख में सुधारात्मक उपायों के रूप में राज्य सरकारों को अल्पकाल में गैर-जरूरी खर्चों में कटौती कर राजस्व व्यय में कमी लाने का सुझाव दिया गया है। वहीं मध्यम अवधि में कर्ज स्तर को स्थिर बनाने की दिशा में प्रयास करने की जरूरत बतायी गयी है।

साथ ही बिजली वितरण कंपनियों के घाटे में कमी लाने और उन्हें वित्तीय रूप से टिकाऊ तथा परिचालन के स्तर पर दक्ष बनाने के लिये क्षेत्र में व्यापक सुधार की सिफारिश की गयी है।

लेख के अनुसार, दीर्घकाल में कुल व्यय में पूंजी व्यय की हिस्सेदारी बढ़ने से दीर्घकालीन संपत्ति सृजित करने, राजस्व बढ़ाने और परिचालन दक्षता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\