देश की खबरें | दिल्ली में शीत लहर की चेतावनी, दो दिन तक घने कोहरे का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने शुक्रवार को शीत लहर की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले दो दिन तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में "घना से बहुत घना कोहरा" रहने का अनुमान है।

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर मौसम विभाग ने शुक्रवार को शीत लहर की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले दो दिन तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में "घना से बहुत घना कोहरा" रहने का अनुमान है।

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

घने कोहरे के कारण शहर में परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चलीं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर कोहरे की स्थिति में शुक्रवार को सुधार हुआ तथा घने कोहरे में सबसे कम दृश्यता 150 मीटर रही।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

आईएमडी ने कहा कि 30 और 31 दिसंबर को दिल्ली के कुछ कई हिस्सों में शीत लहर की स्थिति होने की आशंका है।

आईएमडी ने कहा कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 382 दर्ज किया गया जो "बहुत खराब" श्रेणी में आता है।

शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 19 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी