खेल की खबरें | नहीं चले वार्नर, बारिश ने डाला व्यवधान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बारिश के व्यवधान से पहले सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को आउट करके भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को यहां शुरुआती सफलता दिलायी।

सिडनी, सात जनवरी युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बारिश के व्यवधान से पहले सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को आउट करके भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को यहां शुरुआती सफलता दिलायी।

बारिश के कारण पहले सत्र में केवल 7.1 ओवर का खेल हो पाया जिसमें आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर 21 रन बनाये।

सिराज ने इस मैच में वापसी कर रहे वार्नर (पांच) को पारी के चौथे ओवर में पहली स्लिप में खड़े चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया। इसके कुछ देर बाद ही बारिश आ गयी और फिर बाद में लंच लेने का फैसला कर दिया गया। उस समय इस मैच में पदार्पण कर रहे विल पुकोवस्की 14 और मार्नस लाबुशेन दो रन पर खेल रहे थे।

अचानक बारिश आने के कारण खिलाड़ियों को भागकर मैदान छोड़ना पड़ा। बारिश बहुत तेज थी और मैदानकर्मियों को पिच के अलावा अन्य स्थानों को भी ढकना पड़ा।

चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले वार्नर ने कुछ ओवर तक जज्बा दिखाया लेकिन सिराज की आफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को खेलना उन्हें महंगा पड़ा। दूसरी तरफ कुछ शार्ट पिच गेंदों को छोड़ दिया जाए तो पुकोवस्की ने अब तक ठोस बल्लेबाजी की है।

इससे पहले आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों ने अपनी अंतिम एकादश में दो – दो बदलाव किये हैं। भारत ने मयंक अग्रवाल की जगह रोहित शर्मा और चोटिल उमेश यादव के स्थान पर नवदीप सैनी को टीम में रखा है। सैनी का यह पहला टेस्ट मैच है।

आस्ट्रेलियाई टीम में जो बर्न्स की जगह वार्नर और ट्रेविस हेड की जगह पुकोवस्की को शामिल किया गया।

चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबरी पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी