खेल की खबरें | वार्नर का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का कोई इरादा नहीं: वार्नर के प्रतिनिधि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले कुछ समय से लय हासिल करने के लिए जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी खिलाड़ी डेविड वार्नर को कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की सलाह दी लेकिन उनके एजेंट (प्रतिनिधि) ने कहा कि यह आक्रामक सलामी बल्लेबाज की खेल के लंबे प्रारूप को अलविदा कहने की कोई योजना नहीं है।

मेलबर्न, 20 दिसंबर पिछले कुछ समय से लय हासिल करने के लिए जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी खिलाड़ी डेविड वार्नर को कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की सलाह दी लेकिन उनके एजेंट (प्रतिनिधि) ने कहा कि यह आक्रामक सलामी बल्लेबाज की खेल के लंबे प्रारूप को अलविदा कहने की कोई योजना नहीं है।

ब्रिस्बेन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट मैच की पहली पारी में वॉर्नर बिना खाता खोले आउट हो गये थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने तीन रन बनाये। इस टेस्ट से पहले उन्होंने मौजूदा सत्र की चार पारियों में 5, 48, 21 और 28 का स्कोर बनाया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक जनवरी 2020 में बनाया था।

वार्नर के एजेंट जेम्स एर्स्किन ने कहा कि वह इस बात को नहीं मानते की यह सलामी बल्लेबाज सिडनी में प्रोटियाज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के समापन पर टेस्ट क्रिकेट छोड़ देगा।

‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ ने एर्स्किन के हवाले से कहा ‘‘नहीं, यह उनका आखिरी टेस्ट नहीं होगा, मुझे नहीं लगता। अगर ऐसा है तो यह मेरे लिए खबर है।’’

एर्स्किन ने कहा कि वार्नर की नजरें अगले साल भारत दौरे और इंग्लैंड में एशेज खेली जाने वाली एशेज श्रृंखला पर है।

वॉर्नर बॉक्सिंग डे टेस्ट (26 दिसंबर से शुरू होने वाला) खेलकर 100 टेस्ट की उपलब्धि हासिल करने वाले  ऑस्ट्रेलिया के 14वें खिलाड़ी बन जाएंगे। इस साल 10 टेस्ट मैचों में उनका औसत 21 से कम है लेकिन एर्स्किन का मानना है कि 36 वर्षीय खिलाड़ी जल्द ही बड़ी पारी खेलने वाला है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि वार्नर के बल्ले से रन निकलने वाले है। क्रिकेट के अलावा कई अन्य चीजों में उनकी रूची है लेकिन उन्होंने कभी ऐसी (संन्यास) कोई नहीं की।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\