खेल की खबरें | एशेज के बाद टेस्ट से संन्यास की अटकलों को वॉर्नर ने किया खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बृहस्पतिवार से ओवल पर शुरू हो रहे आखिरी क्रिकेट टेस्ट से पहले संन्यास की अटकलों को खारिज किया लेकिन इसकी पुष्टि की कि वह अगले साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे ।

लंदन, 26 जुलाई आस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बृहस्पतिवार से ओवल पर शुरू हो रहे आखिरी क्रिकेट टेस्ट से पहले संन्यास की अटकलों को खारिज किया लेकिन इसकी पुष्टि की कि वह अगले साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे ।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा था कि उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट के दौरान ऐसी फुसफुसाहटें सुनी है कि पांचवां एशेज टेस्ट वॉर्नर का आखिरी होगा ।

वॉर्नर ने हालांकि ऐसी अटकलों को खारिज किया ।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने वॉर्नर के हवाले से कहा ,‘‘ मैं कोई घोषणा करने नहीं जा रहा हूं । पाकिस्तान श्रृंखला के बाद हालांकि टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलूंगा ।’’

36 वर्ष के वॉर्नर ने पिछले महीने कहा था कि वह पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू श्रृंखला के बाद संन्यास का ऐलान करेंगे । वह चाहते हैं कि आखिरी टेस्ट नववर्ष पर सिडनी में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलें ।

वॉन ने स्टीव स्मिथ के संन्यास की संभावना भी जताई जिस पर वॉर्नर ने कहा ,‘‘यह मजाक है । मैं इसे गंभीरता से नहीं लेता ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड