देश की खबरें | कश्मीर में दिन में मौसम गर्म, रात में ठंडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में शुष्क मौसम के कारण दिन में गर्मी और रात में ठंड पड़ रही है और मौसम विभाग ने 29 जनवरी से बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 27 जनवरी कश्मीर में शुष्क मौसम के कारण दिन में गर्मी और रात में ठंड पड़ रही है और मौसम विभाग ने 29 जनवरी से बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने कहा कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था।

उत्तरी कश्मीर के पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे, पंपोर शहर के कोनीबल में शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 29 जनवरी की शाम तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

विभाग ने कहा कि 29 जनवरी की रात या 30 जनवरी की सुबह के दौरान कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि 29 जनवरी से कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी