देश की खबरें | बजट सत्र के लिए वक्फ (संशोधन), आव्रजन और विदेशी विधेयक सूचीबद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने शुक्रवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र में चर्चा और पारित करने के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक के साथ ही तीन अन्य नए मसौदा कानूनों को सूचीबद्ध किया है।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी सरकार ने शुक्रवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र में चर्चा और पारित करने के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक के साथ ही तीन अन्य नए मसौदा कानूनों को सूचीबद्ध किया है।

वक्फ पर संशोधन विधेयक की समीक्षा करने वाली संसद की संयुक्त समिति ने बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इसके साथ ही पिछले साल लाए गए विधेयक पर संशोधन पेश करने का रास्ता साफ हो गया। वक्फ (संशोधन) विधेयक के साथ मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक भी पेश किया गया था।

सरकार ने सत्र के लिए तीन नए विधेयकों को भी सूचीबद्ध किया है। इनमें ‘विमान वस्तुओं में हितों का संरक्षण विधेयक’, ‘त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक’ और ‘आव्रजन और विदेशी विधेयक’ शामिल हैं।

वित्त विधेयक, 2025 और संबंधित अनुदान मांगों और विनियोग विधेयकों को भी सत्र के लिए सरकार द्वारा सूचीबद्ध किया गया है।

ऐसे 10 अन्य विधेयक भी हैं, जो पिछले सत्र से दोनों सदनों में लंबित हैं।

सत्र की शुरुआत शुक्रवार को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ होगी और फिर एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा।

सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू रहेगा। सत्र का समापन 4 अप्रैल को होना प्रस्तावित है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से रौंदा, शैडली वान शल्कविक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\