खेल की खबरें | चार स्पिनर चाहता था, आईपीएल के हिसाब से टीम नहीं चुन सकते : रोहित शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि टीम प्रबंधन टी20 विश्व कप में चार स्पिनरों के चयन को लेकर स्पष्ट था और अंतिम 15 खिलाड़ी चुनने में आईपीएल की बहुत भूमिका नहीं थी ।

मुंबई, दो मई भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि टीम प्रबंधन टी20 विश्व कप में चार स्पिनरों के चयन को लेकर स्पष्ट था और अंतिम 15 खिलाड़ी चुनने में आईपीएल की बहुत भूमिका नहीं थी ।

भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये चार स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज चुने हैं । कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल कलाई के स्पिनर हैं जबकि अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा स्पिन हरफनमौला हैं ।

रोहित ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में सवालों के जवाब में कहा ,‘‘ मैं इस बारे में तफ्सील से बात नहीं करूंगा लेकिन मैं चार स्पिनर चाहता था । हमने वहां काफी क्रिकेट खेली है । मैच सुबह दस बजे से शुरू होते हैं और इसमें काफी तकनीकी पहलू है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ चार स्पिनरों को चुनने का कारण मैं अभी नहीं बताऊंगा । मैं चार स्पिनर चाहता था जिनमें से दो हरफनमौला है और इससे टीम को संतुलन मिलता है । विरोधी टीम को देखकर हम टीम संयोजन चुनेंगे ।’’

भारतीय टीम का चयन मंगलवार को किया गया । रोहित ने कहा कि बीच के ओवरों में टीम की जरूरत का काफी ध्यान रखा गया । शिवम दुबे को रिंकू सिंह पर तरजीह देने पर भी काफी सवाल उठे हैं ।

रोहित ने कहा ,‘‘ हमें यह समझना होगा कि पिचें और विरोधी टीम संयोजन कैसा होगा । हमें बीच के ओवरों में आक्रामक बल्लेबाज की जरूरत है । शीर्षक्रम ठीक खेल रहा है । दूसरे विकल्प भी हैं । हमने उसे (दुबे को) आईपीएल और उससे पहले कुछ मैचों में उसके प्रदर्शन के आधार पर चुना । इसकी कोई गारंटी नहीं है कि अंतिम एकादश कैसी होगी ।’’

उन्होंने कहा कि 70 से 80 प्रतिशत टीम आईपीएल से पहले ही सोच ली थी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आप अंतिम एकादश को ध्यान में रखकर उसके हिसाब से सोचते हैं । अंतिम 15 के बारे में बात आईपीएल से काफी पहले ही शुरू हो गई थी । कुछ स्थानों को लेकर हमने आईपीएल में विचार किया । आईपीएल में प्रदर्शन हर दिन बदलता है । कोई भी आकर शतक बना सकता है या पांच विकेट ले सकता है । हमें आईपीएल से पहले ही अपनी 70 से 80 फीसदी टीम पता थी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट