देश की खबरें | दिल्ली के नेहरू विहार से वांछित अपराधी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके से हथियारबंद लूट के मामले में वांछित 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर उत्तरी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके से हथियारबंद लूट के मामले में वांछित 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पहाड़गंज निवासी अभिमन्यु पहले लूट, चोरी और शस्त्र अधिनियम के आठ मामलों में शामिल था।

पुलिस ने कहा कि वह अपराध करने के बाद मोटरसाइकिल का रंग और उसकी नंबर प्लेट बदल देता था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना दी गई कि अभिमन्यु नेहरू विहार आएगा। पुलिस ने जाल बिछाकर बाइक सवार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी ने कहा कि पूछताछ में अभिमन्यु ने खुलासा किया कि जुलाई में उसने अपने साथियों मोहित और प्रियांशु के साथ देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में बंदूक दिखाकर लूट की थी। उसके साथियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि वह भागने में सफल रहा।

पुलिस ने कहा कि वह अपने सहयोगियों योगेश और रोनित के साथ वाहन चोरी और झटपमारी की कई घटनाओं में शामिल रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभिमन्यु की मां के नाम से पंजीकृत एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बाइक का असली रंग काला था लेकिन गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए इसे नीले रंग से रंगवा दिया था।

पुलिस ने बताया कि उसके पास से तीन मोटरसाइकिल और दो स्कूटर बरामद किए गए हैं। चोरी की मोटरसाइकिलों को नंबर प्लेट बदलने के बाद मेट्रो की पार्किंग में खड़ा किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\