देश की खबरें | दिल्ली में हत्या और डकैती के 27 मामलों में वांछित अपराधी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद 27 जघन्य अपराधों में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात मार्च दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद 27 जघन्य अपराधों में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी शेर खान (28) उर्फ ​​शेरू 17 दिसंबर 2024 को नरेला इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में भी शामिल था।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संजय कुमार सैनी ने कहा, ‘‘ नरेला प्रकरण में शेर खान और उसके भाई सोहेल ने जावेद के परिवार के साथ लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक प्रतिद्वंद्विता में गोलीबारी की थी। गोलीबारी में कई लोग घायल हुए, जिनमें एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है। ’’

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि सोहेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि शेर खान इस मामले में फरार हो गया है।

उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया और पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ छह मार्च को खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस को रोहिणी में उसके ठिकाने का पता चला। जाल बिछाया गया और शाम 5:40 बजे शेर खान को स्कूटर चलाते हुए देखा गया। जब उसे रुकने का इशारा किया गया तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस की टीम पर गोली चला दी। ’’

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने जवाब में चेतावनी स्वरूप गोली चलाई, लेकिन जब उसने गोलीबारी जारी रखी तो उसे काबू में करने के लिए गोली चलाई गई जो उसके दाहिने पैर में लगी।

पुलिस की टीम ने उसे काबू में किया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

शेर खान के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। खान के पास से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा उसके द्वारा इस्तेमाल किया गया स्कूटर भी घटनास्थल से बरामद किया गया।

शेर खान के खिलाफ हत्या, डकैती, हत्या का प्रयास और पॉक्सो सहित हिंसक अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।

अधिकारी ने बताया कि जावेद के छोटे भाई नावेद ने शेर खान के छोटे भाई शोएब की हत्या कर दी थी, जिससे पारिवारिक कलह और बढ़ गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड