देश की खबरें | मेरठ में मुठभेड़ के बाद वांछित आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ में गोलीबारी के एक मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 12 जून मेरठ में गोलीबारी के एक मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

नगर कोतवाली (क्षेत्राधिकारी) आशुतोष कुमार के अनुसार बुधवार को लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान गोलीबारी की घटना में अरशद नाम का युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जब बृहस्पतिवार तड़के पीपलीखेड़ा कट के पास वाहनों की जांच कर रही थी तभी उपरोक्त मामले में नामजद आरोपी सलमान अपने एक साथी दानिश के साथ मोटरसाइकिल पर आता दिखा।

कुमार ने बताया कि उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन दोनों ने भागने की कोशिश की और पीछा करने पर पुलिस पर गोली चला दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सलमान के दाहिने पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसका साथी दानिश फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किए हैं।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के

CBSE Board Exams 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, पहले दिन गणित और बायो-टेक्नोलॉजी का पेपर; जानें जरूरी गाइडलाइंस

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\