देश की खबरें | राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से पहले अपने समय में सुधार करना चाहता हूं : सजन प्रकाश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तैराक सजन प्रकाश का मानना है कि इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में दो अवसरों पर सही समय पर अपने प्रदर्शन को चरम पर रखना चुनौती होगी।

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल भारतीय तैराक सजन प्रकाश का मानना है कि इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में दो अवसरों पर सही समय पर अपने प्रदर्शन को चरम पर रखना चुनौती होगी।

यह तैराक अभी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में एक सेकेंड कम करने पर ध्यान दे रहा है। उन्होंने पिछले सप्ताह दानिश ओपन में 200 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीतकर अपने सत्र की शुरुआत की थी।

केरल के इस तैराक का इस स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक मिनट 56.48 सेकेंड है। वह इस साल के व्यस्त कार्यक्रम के लिये तैयार हैं जिसमें उन्हें राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप में भाग लेना है।

सजन ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं इस वर्ष महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं पर ध्यान दे रहा हूं। मैं राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं के समय अपने चरम पर रहने का प्रयास करूंगा। मैं इन दोनों प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहा हूं। मैं अन्य प्रतियोगिताओं को भी गंभीरता से लूंगा, लेकिन मेरा मुख्य लक्ष्य राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल हैं।’’

सजन ने पिछले साल जून में ‘ए’ मानक हासिल करके ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था। इसके एक दिन बाद श्री हरि नटराज ने यही प्रदर्शन दोहराकर तोक्यो खेलों में जगह बनायी थी। लेकिन इसके एक महीने बाद तोक्यो ओलंपिक में ये दोनों तैराक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे।

राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त और एशियाई खेल 10 से 25 सितंबर के बीच आयोजित किये जाएंगे। ऐसे में इतने कम समय में दो बार अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहना तैराकों के लिये चुनौती होगी।

सजन ने कहा, ‘‘मुझे इस महीने कुछ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना है। ये तैयारी प्रतियोगिताएं है। लक्ष्य राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहना है।’’

लेकिन सजन और उनके कोच प्रदीप कुमार इन दोनों प्रतियोगिताओं में शीर्ष फॉर्म में रहने के लिये योजना बना रहे हैं।

सजन ने कहा, ‘‘मैं कड़ा अभ्यास करने जा रहा हूं ताकि मैं दोनों प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन के चरम पर रहूं। हम लगातार अभ्यास करेंगे और कोशिश करेंगे कि अन्य अवसरों पर अपने चरम पर न रहें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘साल में दो बार अपने फॉर्म को चरम पर रखने के लिये विशेष योजना की जरूरत पड़ेगी। मैं नहीं जानता कि शरीर कैसे साथ देगा लेकिन हम इन दो सप्ताह में अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहने की योजना बना रहे हैं। उम्मीद है कि सब कुछ योजना के अनुसार होगा।’’

सजन 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में आठवें और एशियाई खेलों में पांचवें स्थान पर रहे थे लेकिन इस बार उनका लक्ष्य पदक हासिल करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करना लक्ष्य है तथा मुझे 200 मीटर बटरफ्लाई में एक सेकेंड कम करने की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज