विदेश की खबरें | भारत के साथ सहयोगात्मक संबंध और बातचीत के जरिए विवादों का समाधान चाहते हैं : पाकिस्तान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत सहित सभी पड़ोसियों के साथ 'सहयोगात्मक संबंध' और बातचीत के माध्यम से विवादों का समाधान चाहता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, सात जून पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत सहित सभी पड़ोसियों के साथ 'सहयोगात्मक संबंध' और बातचीत के माध्यम से विवादों का समाधान चाहता है।

नरेन्द्र मोदी के रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद पाकिस्तान की यह टिप्पणी आई है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की ओर से आने वाली कठिनाइयों और बयानबाजी के बावजूद पाकिस्तान जिम्मेदाराना तरीके से काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, '' पाकिस्तान हमेशा से भारत समेत अपने सभी पड़ोसियों के साथ सहयोगात्मक संबंध चाहता रहा है। हमने जम्मू-कश्मीर जैसे प्रमुख विवाद समेत सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए लगातार रचनात्मक बातचीत और सहभागिता की वकालत की है।''

भारत सरकार द्वारा पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को निरस्त किये जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने संबंधों को कमतर कर दिया था। पाकिस्तान का मानना ​​है कि इस फैसले ने पड़ोसियों के बीच बातचीत के माहौल को कमजोर किया है।

भारत लगातार कहता रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसियों जैसे संबंध चाहता है लेकिन वह इस बात पर जोर देता रहा है कि इस प्रकार के संबंधों के लिए आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद की है।

बलूच ने कहा, ''पाकिस्तान शांति बनाये रखने में विश्वास करता है। हमें उम्मीद है कि भारत दोनों देशों की जनता के पारस्परिक लाभ के लिए शांति को बनाए रखने और वार्ता को आगे बढ़ाने तथा लंबे समय से चले आ रहे विवादों के समाधान के लिए अनुकूल वातावरण बनाने को लेकर कदम उठाएगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट