देश की खबरें | चाहते हैं कि राज्यसभा में संविधान पर चर्चा हो, "अगर भाजपा व्यवधान न डाले": डेरेक ओ ब्रायन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा संसदीय दल के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि सदन की कार्यवाही चले और संविधान पर बहस हो, “अगर भाजपा संसद की कार्यवाही बाधित न करे तो।”

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा संसदीय दल के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि सदन की कार्यवाही चले और संविधान पर बहस हो, “अगर भाजपा संसद की कार्यवाही बाधित न करे तो।”

पिछले सप्ताह उच्च सदन में कई बार कार्यवाही स्थगित होने और विपक्ष, सत्ता पक्ष व सभापति के बीच तीखी नोकझोंक के बाद व्यवधान के लिए सत्तारूढ़ भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए तृणमूल नेता ने कहा कि वे चाहता है कि जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो।

अदाणी विवाद, सोरोस मुद्दे और अविश्वास नोटिस पर कई बार स्थगन के कारण पिछले सप्ताह सदन की कार्यवाही बाधित हुई थी।

सोमवार को सदन में होने वाली चर्चा के बारे में पूछे जाने पर ओ'ब्रायन ने कहा, “हम चाहते हैं कि संसद की कार्यवाही चले, हम लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दे उठाना चाहते हैं।”

ओ'ब्रायन ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, “अगर भाजपा फिर से संसद की कार्यवाही बाधित न करे तो हम संविधान पर चर्चा करके उन्हें बेनकाब करेंगे।”

राज्यसभा में तृणमूल के 12 सदस्य हैं। हालांकि, आर जी कर विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी की आलोचना करने के कारण सांसद सुखेंदु शेखर रॉय को दरकिनार कर दिया गया है।

राज्यसभा में 16 और 17 दिसंबर को इस पर चर्चा होगी और प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को जवाब देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी