एनसीएससी के अध्यक्ष से मुलाकात कर अपना जाति प्रमाण पत्र सौंपेंगे समीर वानखेड़े

राष्ट्रीय स्वापक ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला से सोमवार को यहां मुलाकात कर खुद को दलित साबित करने के लिए अपना जाति प्रमाण पत्र सौंपेंगे.

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 1 नवंबर: राष्ट्रीय स्वापक ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede), राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला से सोमवार को यहां मुलाकात कर खुद को दलित साबित करने के लिए अपना जाति प्रमाण पत्र सौंपेंगे.सूत्रों ने बताया कि वानखेड़े दोपहर में सांपला से शहर स्थित एनसीएससी कार्यालय में मुलाकात करेंगे.यह भी पढ़े: Mumbai: फर्जी कास्ट सर्टिफिकेट के आरोपों के बीच समीर वानखेड़े ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन से की मुलाकात

वानखेड़े, क्रूज़ मादक पदार्थ मामले की जांच की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था.वानखेड़े और मुंबई इकाई के कई अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी. एनसीबी ने इन आरोपों की सतर्ककता जांच के आदेश दिए हैं.महाराष्ट्र के मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने वानखेड़े पर कई आरोप लगाए हैं.मलिक ने आरोप लगाया है कि समीर वानखेड़े का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था.

मलिक के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा पास करने के बाद आरक्षण के तहत नौकरी पाने के लिए वानखेड़े ने अनुसूचित जाति श्रेणी के प्रमाणपत्र सहित कई फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया. वानखेड़े ने सभी आरोपों को खारिज किया है.राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर ने रविवार को वानखेड़े के समर्थन में सामने आते हुए कहा था कि अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं और अपने विभाग को गौरवान्वित कर रहे हैं, लेकिन एक मंत्री उनके तथा उनके परिवार के सदस्यों पर निजी हमले कर रहे हैं.हलदर, वानखेड़े के मुंबई स्थित आवास पर भी गए थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड