विदेश की खबरें | मूल्य वृद्धि पर वॉलमार्ट की चेतावनी ‘सबसे खराब स्थिति’: अमेरिकी वित्तमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आर्थिक मोर्चे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाए जा रहे कदमों को लेकर संदेह का माहौल है। इस बीच, बेसेन्ट ने मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं को खारिज किया है, व्यापार वार्ता के लिए बातचीत की रणनीति के रूप में ट्रंप द्वारा उत्पन्न अनिश्चितता की प्रशंसा की तथा मूडीज रेटिंग्स द्वारा शुक्रवार को अमेरिकी सरकार के ऋण की रेटिंग में की गई गिरावट को अस्वीकार कर दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

आर्थिक मोर्चे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाए जा रहे कदमों को लेकर संदेह का माहौल है। इस बीच, बेसेन्ट ने मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं को खारिज किया है, व्यापार वार्ता के लिए बातचीत की रणनीति के रूप में ट्रंप द्वारा उत्पन्न अनिश्चितता की प्रशंसा की तथा मूडीज रेटिंग्स द्वारा शुक्रवार को अमेरिकी सरकार के ऋण की रेटिंग में की गई गिरावट को अस्वीकार कर दिया।

बेसेन्ट ने कहा कि उन्होंने शनिवार को वॉलमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन से बात की। उन्होंने दो समाचार शो को दिये साक्षात्कार में जोर देकर कहा कि वॉलमार्ट के ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात पेट्रोल की कीमतों में कमी आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘वॉलमार्ट कुछ शुल्क का भार स्वयं वहन करेगा तथा कुछ का बोझ उपभोक्ताओं पर डाला जा सकता है।’’

बेसेन्ट ने जून 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन के शासन में चार दशक के उच्च स्तर पर मुद्रास्फीति का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘कुल मिलाकर, मुझे उम्मीद है कि मुद्रास्फीति नियंत्रण में रहेगी। लेकिन मैं उपभोक्ताओं को बाइडन शासन में वर्षों तक उनके साथ जो हुआ, उसके बाद उनके झिझकने के लिए दोषी नहीं ठहराता।’’

बाइडन शासन में कोविड महामारी, सरकारी खर्च और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के लागतों में वृद्धि की वजह से मुद्रास्फीति बढ़ गई थी।

वॉलमार्ट ने बेसेन्ट द्वारा मैकमिलन के साथ की गई बातचीत के विवरण पर टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि वॉलमार्ट को उनके आयात शुल्क से आने वाली अतिरिक्त लागत को वहन करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल