Mumbai Loal Train wallet: लोकल ट्रेन में गायब 14 साल बाद मिला खोया हुआ पर्स, रेलवे पुलिस ने शख्स को लौटाया

मुंबई की लोकल ट्रेन में 14 साल पहले चोरी हुए बटुए को पुलिस ने ढूंढकर उसे उसके मालिक को सौंप दिया है। बटुए में 900 रुपये थे।

मुंबई लोकल ट्रेन (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई की लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train)  में 14 साल पहले चोरी हुए बटुए को पुलिस ने ढूंढकर उसे उसके मालिक को सौंप दिया है.  बटुए में 900 रुपये थे. रेलवे पुलिस (GRP) के एक अधिकारी ने कहा कि 2006 में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-पनवेल लोकल ट्रेन में यात्रा करते समय हेमंत पेडलकर (Hemant Pednekar) का बटुआ खो गया था. इस साल अप्रैल में जीआरपी वाशी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनका बटुआ मिल गया है.

हालांकि, तब लागू लॉकडाउन के कारण वह अपना बटु लेने नहीं जा सके. प्रतिबंध हटने के बाद पनवेल निवासी पेडलकर वाशी में जीआरपी कार्यालय गए और उसमें रखी राशि सहित अपना बटुआ लिया. यह भी पढ़े: मुंबई: विक्रोली स्टेशन पर मंगलसू्त्र चोरी करके भागती चोरनी का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेडलकर ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘उस समय मेरे बटुए में 900 रुपये थे जिसमें 500 रुपये का पुराना नोट भी था जो बाद में विमुद्रीकरण के बाद बंद हो गया. वाशी जीआरपी ने मुझे 300 रुपये वापस कर दिए। उन्होंने स्टाम्प पेपर के काम के लिए 100 रुपये काट लिए और कहा कि बाकी के 500 रुपये नोट बदलने के बाद मिल जाएंगे।’’

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड