देश की खबरें | आखिरी क्षण तक प्रकाश आम्बेडकर की वीबीए का इंतजार किया, अब भी इंतजार कर रहा हूं: राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि महाविकास आघाड़ी (एमवीए) ने अंतिम क्षण तक प्रकाश आम्बेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) का इंतजार किया और उनके (आम्बेडकर के) महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए एमवीए से बाहर निकलने की घोषणा के बावजूद उनका अब भी इंतजार किया जा रहा है।

मुंबई, 27 मार्च शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि महाविकास आघाड़ी (एमवीए) ने अंतिम क्षण तक प्रकाश आम्बेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) का इंतजार किया और उनके (आम्बेडकर के) महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए एमवीए से बाहर निकलने की घोषणा के बावजूद उनका अब भी इंतजार किया जा रहा है।

राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी की अब भी राय है कि वीबीए के साथ बातचीत की जा सकती है।

राउत ने कहा, ‘‘हमने आखिरी क्षण तक वीबीए का इंतजार किया और अब भी इंतजार कर रहे हैं। हमने वीबीए को अकोला सहित पांच सीट की पेशकश की थी। हमारी अब भी राय है कि उनसे बातचीत की जा सकती है। सीट की संख्या पांच से बढ़ सकती है।’’

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार को राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 17 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और कहा कि वह राज्य में कुल 22 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

डॉ बी आर आम्बेडकर के पोते प्रकाश आम्बेडकर ने आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें अकोला निर्वाचन क्षेत्र से उनका नाम भी शामिल है।

राउत ने मंगलवार को कहा था कि वीबीए को चार सीट का प्रस्ताव दिया गया था और उनके साथ बातचीत अब भी जारी है।

उन्होंने दावा किया कि एमवीए उन सभी पांच सीट पर जीत हासिल करेगी, जिन पर वीबीए ने दावा किया है।

राउत ने कहा, ''इस कठिन समय में, संविधान को बचाने के लिए, उन्हें (प्रकाश आम्बेडकर को) विपक्ष के साथ सहयोग करना चाहिए।''

आम्बेडकर ने 23 मार्च को कहा कि वह शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन तोड़ रहे हैं और वह 26 मार्च को अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे।

आम्बेडकर ने सोमवार को कहा था, ''मैं उनकी चार सीट वापस कर रहा हूं।''

एमवीए के दावे का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को आधिकारिक तौर पर अकोला सहित केवल तीन सीट की पेशकश की गई थी।

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीट हैं, जो सीट की संख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश (80 सीट) के बाद दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से पांच चरणों में मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट