देश की खबरें | वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘पूरी तरह से ध्वस्त’ होने के कारण प्रदेश की एकनाथ शिंदे नीत सरकार पर शुक्रवार को निशाना साधा और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

मुंबई, छह सितंबर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘पूरी तरह से ध्वस्त’ होने के कारण प्रदेश की एकनाथ शिंदे नीत सरकार पर शुक्रवार को निशाना साधा और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में हाल में हिंसा की 200 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कानून-व्यवस्था सिर्फ नाम के लिए है। गृह विभाग पूरी तरह से विफल है। प्रभारी लोग पूरी तरह से राजनीति में डूबे हुए हैं और लोगों को मझधार में छोड़ दिया गया है।’’

वडेट्टीवार ने कहा, ‘‘इस सरकार को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।’’

विभिन्न सवालों के जवाब में उन्होंने पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की घटना को ‘चौंकाने वाला’ बताया, जहां चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण दो बच्चों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘यह राज्य पर एक धब्बा है। बच्चों के इलाज के लिए उनके अभिभावकों को 15 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, क्योंकि उनके गांव में कोई डॉक्टर नहीं था...स्वास्थ्य मंत्री और प्रभारी मंत्री क्या कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Malegaon Mayor Election 2026: मालेगांव मेयर चुनाव में इस्लाम पार्टी की बड़ी जीत, नसरीन शेख चुनी गईं मेयर, समाजवादी पार्टी के शान-ए-हिंद निहाल अहमद बनी डिप्टी मेयर

Ladki Bahin Yojana e-KYC Update: लाडकी बहन योजना को लेकर ई-केवाईसी सुधार के लिए पोर्टल फिर से खुला, त्रुटियां कैसे सुधारें; स्टेप-बाय-स्टेप जानें पूरी प्रक्रिया

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\