देश की खबरें | प. बंगाल पुलिस ने नगर निकाय में ‘अनियमितताओं’ को लेकर भाजपा नेता सौमेंदु अधिकारी से की पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोंटाई नगर पालिका के तहत कुछ परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदू अधिकारी के छोटे भाई सौमेंदु अधिकारी से करीब दस घंटे तक पूछताछ की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोंटाई (पश्चिम बंगाल), आठ अक्टूबर पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोंटाई नगर पालिका के तहत कुछ परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदू अधिकारी के छोटे भाई सौमेंदु अधिकारी से करीब दस घंटे तक पूछताछ की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, परियोजनाओं में कथित विसंगतियां तब हुई जब सौमेंदु नगर निकाय के अध्यक्ष थे।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व नेता और पूर्वी मेदिनीपुर जिले की दूसरी सबसे अधिक आबादी वाली नगरपालिका के दो बार अध्यक्ष रहे सौमेंदु पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

आरोप लगाया गया था कि एक श्मशान घाट में ‘स्टाल’ के निर्माण में अनियमितता और तिरपालों की चोरी हुई, जबकि वह अपनी पूर्व पार्टी के सदस्य के रूप में नगर निकाय के अध्यक्ष थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान हुई कथित अनियमितताओं के संबंध में उनसे कल पूछताछ की गई थी। उन्हें जल्द ही फिर से तलब किया जाएगा।’’

आरोपों को निराधार बताते हुए सौमेंदु ने कहा कि यह राजनीतिक प्रतिशोध के अलावा और कुछ नहीं है क्योंकि मैं विपक्षी खेमे से ताल्लुक रखता हूं।

तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने सवाल किया कि यदि उन्होंने (सौंमेंदु) कोई गलत काम नहीं किया है तो भाजपा नेता इतने चिंतित क्यों हैं। घोष ने कहा, ‘‘अगर उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है, तो वे इतने चिंतित क्यों हैं? उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही जांच राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है या नहीं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\