विदेश की खबरें | मतदान तय करेगा कि जॉनसन के कथित झूठ की जांच की जाए या नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह कदम एक कंजरवेटिव पार्टी के प्रधानमंत्री पर अधिक दबाव डालेगा जिनकी सत्ता पर पकड़ इस दावे के चलते कमजोर हुई है कि उन्होंने अपने देश पर कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए नियमों की खुद ही धज्जियां उड़ाईं और फिर बार-बार उसे स्वीकार करने में भी विफल रहे।

यह कदम एक कंजरवेटिव पार्टी के प्रधानमंत्री पर अधिक दबाव डालेगा जिनकी सत्ता पर पकड़ इस दावे के चलते कमजोर हुई है कि उन्होंने अपने देश पर कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए नियमों की खुद ही धज्जियां उड़ाईं और फिर बार-बार उसे स्वीकार करने में भी विफल रहे।

विपक्षी लेबर पार्टी ने ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में मतदान का आह्वान किया है जो यदि पारित हो जाता है तो संसद को कथित रूप से गुमराह करने के लिए जॉनसन की निगरानी समिति द्वारा जांच शुरू हो जाएगी। जिन मंत्रियों ने जानबूझकर संसद को गुमराह किया है, उनसे आमतौर पर इस्तीफा देने की उम्मीद की जाती है।

लेबर पार्टी के नेता केर स्टार्मर ने कहा कि उनके कदम ने “सरल सिद्धांत को बनाए रखने की मांग की है कि हमारी राजनीति में ईमानदारी, अखंडता और सच बोलना मायने रखता है।” स्टार्मर ने कहा, “यह एक ब्रिटिश सिद्धांत है…सदन में हर राजनीतिक दल के सदस्य को निर्देशित करता है। लेकिन इस सिद्धांत पर हमला हो रहा है।”

जॉनसन की कंजरवेटिव पार्टी के पास संसद में पर्याप्त बहुमत है, लेकिन कई सांसद प्रधानमंत्री के व्यवहार से असहज हैं और विपक्ष के कदम का समर्थन कर सकते हैं। सरकार ने शुरू में कहा था कि वह कंजर्वेटिव सांसदों को लेबर पार्टी के प्रस्ताव का विरोध करने का आदेश देगी, लेकिन बाद में पार्टी सदस्यों की बेचैनी के कारण वह ऐसा करने से पीछे हट गई और उन्हें अपनी मर्जी से मतदान करने की छूट दी। इसने प्रस्ताव के पारित होने की संभावना को काफी बढ़ा दिया।

जॉनसन इस मामले पर मतदान में शामिल नहीं हो रहे हैं जिसने देश और कंजरवेटिव पार्टी के उनके नेतृत्व को हिलाकर रख दिया। वह करीब 6400 किलोमीटर दूर भारत में हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह देश का नेतृत्व करने के लिए “काम के साथ आगे बढ़ना” चाहते हैं।

जॉनसन पर पिछले हफ्ते जून 2020 में अपने कार्यालय में अपने जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने के लिए पुलिस द्वारा 50 पाउंड (66 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया गया था। जॉनसन पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पद पर रहते हुए कानून तोड़ा है।

उन्होंने हालांकि माफी मांगी है, लेकिन इस बात से इनकार किया कि उन्होंने जानबूझकर नियमों को तोड़ा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\