देश की खबरें | कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी : केरल से 310 निर्वाचक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान यहां केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के राज्य मुख्यालय में सुबह 10 बजे शुरू हो गया। राज्य से कांग्रेस के 310 निर्वाचक शशि थरूर या मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी प्रमुख के पद पर चुनने के लिए सोमवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

तिरुवनंतपुरम, 17 अक्टूबर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान यहां केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के राज्य मुख्यालय में सुबह 10 बजे शुरू हो गया। राज्य से कांग्रेस के 310 निर्वाचक शशि थरूर या मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी प्रमुख के पद पर चुनने के लिए सोमवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

थरूर के गृह राज्य केरल के कई वरिष्ठ नेताओं ने खुले तौर पर खरगे के समर्थन की घोषणा की है, वहीं तिरुवनंतपुरम के सांसद ने दावा किया है कि उन्हें युवा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त है।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख के. सुधाकरन, वी. डी. सतीसन, रमेश चेन्नीतला और के. मुरलीधरन जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने कहा है कि खरगे पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अधिक उपयुक्त उम्मीदवार हैं और थरूर से अधिक अनुभवी हैं।

पार्टी के शीर्ष पद के लिए चुनाव प्रचार के दौरान आक्रामक रुख रखने वाले थरूर ने कई मौकों पर कहा था कि केरल में कांग्रेस के नेता उनके खिलाफ हैं। हालांकि, केरल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसका खंडन किया था और कहा कि वे थरूर के विरोधी नहीं हैं।

तिरुवनंतपुरम के सांसद ने यह भी दावा किया था कि वह अपनी उम्मीदवारी वापस ले लें इसके लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उन्हें (थरूर को) राजी करने को कहा गया था।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये मतदान सोमवार को सुबह 10 बजे शुरू हो गया और यह शाम चार बजे तक चलेगा। मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी और नतीजे भी उसी दिन आने की संभावना है।

देश भर से 9000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्वाचकों (डेलीगेट) के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट