विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव के लिए मतदान आरंभ, महंगाई एवं आवास की कमी मुख्य मुद्दे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश में चुनाव प्रचार के दौरान महंगाई और आवास की कमी प्रमुख मुद्दे रहे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

देश में चुनाव प्रचार के दौरान महंगाई और आवास की कमी प्रमुख मुद्दे रहे।

पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा। समय क्षेत्र (टाइम जोन) में अंतर के कारण पश्चिमी तट पर मतदान दो घंटे बाद आरंभ और समाप्त होगा।

प्राधिकारियों ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में एक करोड़ 81 लाख पंजीकृत मतदाता हैं।

ऑस्ट्रेलिया उन कुछ देशों में से एक है जहां मतदान अनिवार्य है। इससे पहले 2022 में हुए चुनाव में 90 प्रतिशत पात्र मतदाताओं ने मतदान किया था।

देश के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की ‘लेबर पार्टी’ का तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का लक्ष्य है। उसका मुकाबला पीटर डट्टन के नेतृत्व वाली ‘लिबरल पार्टी ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से है। ये चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब देश महंगाई और आवास की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू