देश की खबरें | मप्र में 413 नगर पालिकाओं के चुनाव हेतु छह व 13 जुलाई को होगा मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में 16 नगर निगमों, 99 नगर पालिकाओं और 298 नगर परिषदों सहित 413 स्थानीय निकायों में से 347 के लिए चुनाव छह जुलाई और 13 जुलाई को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भोपाल, एक जून मध्य प्रदेश में 16 नगर निगमों, 99 नगर पालिकाओं और 298 नगर परिषदों सहित 413 स्थानीय निकायों में से 347 के लिए चुनाव छह जुलाई और 13 जुलाई को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि दो चरणों में हालांकि चुनाव केवल 347 स्थानीय निकायों में होगा और बाकी के निकायों में बाद में होंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण में छह जुलाई को 133 स्थानीय निकायों में मतदान होगा और दूसरे चरण में 13 जुलाई को 214 नगर पालिकाओं में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के विपरीत यह चुनाव पार्टी आधारित होंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण की मतगणना 17 जुलाई को और दूसरे चरण की मतगणना 18 जुलाई को होगी।

उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए कुल 19,977 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे तथा कुल 30,761 ईवीएम लगायी जाएंगी।

अधिकारी ने बताया कि इन चुनावों में 17,54,236 महिलाओं, 78,68,406 पुरुष और 1,096 अन्य श्रेणी के मतदाताओं सहित कुल 1,53,23,738 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया की अधिसूचना 11 जून को जारी की जाएगी और पर्चा भरने की आखिरी तारीख 18 जून है। उन्होंने बताया कि आवेदनों की जांच 20 जून को की जाएगी और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 22 जून है।

उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\