देश की खबरें | देश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए 58 सीट पर मतदान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह मतदान जारी है।

नयी दिल्ली, 25 मई लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह मतदान जारी है।

इस चरण में 889 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 11 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे।

छठे चरण में उत्तर प्रदेश में 14 लोकसभा सीट, हरियाणा में 10 लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल में आठ, बिहार में आठ , दिल्ली में सात, ओडिशा में छह, झारखंड में चार और जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

इसके साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 42 सीट पर भी मतदान जारी है। हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट और उत्तर प्रदेश की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और लोगों को मतदान केंद्रों पर कतारों में खड़े देखा गया।

इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट डाला।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया और कहा कि एक-एक वोट मायने रखता है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है। माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा मतदाताओं से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।’’

इस चरण में 11.13 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 ‘ट्रांस जेंडर’ मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने 1.14 लाख मतदान केंद्रों पर करीब 11.4 लाख चुनाव कर्मी तैनात हैं।

देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी के बीच निर्वाचन आयोग ने चुनाव अधिकारियों और राज्य प्रशासन को गर्मी के प्रतिकूल असर से निपटने के लिए पर्याप्त कदम उठाने का निर्देश दिया है।

छठे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राव इंदरजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेनका गांधी, संबित पात्रा, मनोहर लाल खट्टर और मनोज तिवारी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राज बब्बर और कन्हैया कुमार शामिल हैं।

राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव से पहले ही ‘इंडिया’ गठबंधन के घटकों के बीच सीटों को लेकर बनी सहमति के तहत आम आदमी पार्टी (आप) चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है।

यह पहला लोकसभा चुनाव है जब ‘आप’ और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती दे रहे हैं।

हरियाणा में ज्यादातर सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। राज्य में चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री इंदरजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा कांग्रेस की कुमारी सैलजा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और राज बब्बर शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा