ताजा खबरें | राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राजस्थान में लोकसभा की 25 में से 12 सीटों के लिए शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया।

जयपुर, 19 अप्रैल राजस्थान में लोकसभा की 25 में से 12 सीटों के लिए शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया।

राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। इनमें से पहले चरण में चूरू, नागौर, गंगानगर, झुंझुनू, बीकानेर, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर और दौसा में मतदान हो रहा है।

एक अधिकारी के अनुसार, "12 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।"

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने जयपुर के गांधी नगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। गुप्ता ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से मतदान अवश्य करने की अपील की।

मतदान को लेकर विशेषकर नए मतदाताओं में उत्साह दिखा। जयपुर शहर में अनेक जगह मतदाता वोट डालने के बाद सेल्फी खिंचवाते नजर आए। अनेक मतदान केंद्रों में विशेष सजावट की गई। निर्वाचन विभाग ने राज्य स्तर पर बेस्ट सेल्फी अवार्ड देने, व्यापारिक संगठनों के सहयोग से मतदाताओं को स्क्रेच कार्ड और स्याही लगी उंगली दिखाने पर विभिन्न विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं पर छूट सहित कई पहल की गई हैं।

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने भय-मुक्त वातावरण में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पहले चरण वाले सभी 12 निर्वाचन क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्थान पुलिस के साथ ही केन्द्रीय सशस्त्र बलों की कंपनियां और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में लोकसभा चुनाव के पहले व दूसरे चरण के लिए राजस्थान पुलिस के अधिकारी और जवानों (प्रथम चरण करीब 75,000 एवं द्वितीय चरण में करीब 85,000) के साथ ही केंद्रीय सशस्त्र बल और विशेष सशस्त्र बल की 175 कंपनियां, राजस्थान शहरी- ग्रामीण होमगार्ड के 18 हजार 400 तथा बॉर्डर होमगार्ड के 1600 जवान तैनात किए गए हैं।

पहले चरण में 12 निर्वाचन क्षेत्रों में 14 पुलिस जिलों के तहत 23 हजार 651 मतदान केन्द्र और 719 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट