देश की खबरें | उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

देहरादून, पांच सितंबर उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

बागेश्वर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का अप्रैल में निधन होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी है। दास ने 2007 से लगातार चार बार इस सीट से जीत हासिल की थी।

यह उपचुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके नतीजे 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड में मतदाताओं की राय दर्शाएंगे। भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में राज्य में सभी पांच लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

दिवंगत विधायक के प्रति सहानुभूति की लहर को अपने पक्ष में भुनाने के लिए सत्ताधारी पार्टी ने उनकी पत्नी पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने बसंत कुमार को टिकट दिया है।

कुमार ने 2022 का विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर लड़ा था। वह उपचुनाव से ऐन पहले 'आप' छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

भाजपा और कांग्रेस के अलावा, समाजवादी पार्टी (सपा), उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भी अपने-अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्य मुकाबला हमेशा की तरह कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट