देश की खबरें | बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के तहत बुधवार को सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ।

पटना, 13 नवंबर बिहार में तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के तहत बुधवार को सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ।

चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार की इन चार विधानसभा सीटों पर आज 1,277 मतदान केंद्रों में से 1,196 ग्रामीण इलाकों में हैं। इन सीटों पर 12 लाख से अधिक पात्र मतदाता हैं, जिनमें से लगभग 5.73 लाख मतदाता महिलाएं हैं और 19 थर्ड जेंडर हैं। ये मतदाता 38 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

सभी चुनावी सीटें गंगा के दक्षिण में स्थित इलाकों के तहत आती है, जिसे ‘इंडिया’ गठबंधन के राज्य स्तरीय महागठबंधन का गढ़ माना जाता है। महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), वाम दल और कांग्रेस शामिल है।

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ‘सेमीफाइनल’ के तौर पर माने जा रहे इन चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बेलागंज से प्रदेश में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल जनता दल (यूनाइटेड) ने पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को चुनावी मैदान में उतारा है।

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने इस सीट से अपने पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र विश्वनाथ कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है ।

यादव, जहानाबाद से लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले इस सीट को कई बार जीते थे।

चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर द्वारा हाल में गठित जन सुराज पार्टी ने इस सीट से स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अमजद को और हैदराबाद के सांसद ओबैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने मोहम्मद जमीन अली हसन को चुनावी मैदान में उतारा है।

वहीं, राजग में शामिल भाजपा तरारी और रामगढ़ सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी