देश की खबरें | देश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए 58 सीट पर मतदान आरंभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देशभर में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह मतदान आरंभ हुआ।

नयी दिल्ली, 25 मई देशभर में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह मतदान आरंभ हुआ।

इस चरण में 889 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 11 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे।

छठे चरण में उत्तर प्रदेश में 14 लोकसभा सीट, हरियाणा में 10 लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल में आठ लोकसभा सीट, बिहार में आठ लोकसभा सीट, दिल्ली में सात लोकसभा सीट, ओडिशा में छह लोकसभा सीट, झारखंड में चार लोकसभा सीट और जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

इसके साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 42 सीट पर भी मतदान आरंभ हो गया है। हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट और उत्तर प्रदेश की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।

छठे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में संबलपुर (ओडिशा) से धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा), उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी (भाजपा) व कन्हैया कुमार (कांग्रेस), सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से मेनका गांधी (भाजपा), अनंतनाग-राजौरी (जम्मू और कश्मीर) से महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), तमलुक (पश्चिम बंगाल) से अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा), करनाल से मनोहर लाल खट्टर, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं।

इस चरण में 11.13 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 ‘तृतीय लिंगी’ मतदाता शामिल हैं।

शेष 57 सीट के लिए अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा और मतगणना चार जून को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा