विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू, पोप फ्रांसिस के सम्मान में प्रचार पर विराम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मतदान केंद्र उन मतदाताओं के लिए खोले गए हैं, जो किसी न किसी कारणवश तीन मई को निर्धारित मतदान दिवस पर वोट नहीं डाल पाएंगे। अनुमान है कि आधे से अधिक वोट चुनाव तिथि से पहले ही डाल दिए जाएंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मतदान केंद्र उन मतदाताओं के लिए खोले गए हैं, जो किसी न किसी कारणवश तीन मई को निर्धारित मतदान दिवस पर वोट नहीं डाल पाएंगे। अनुमान है कि आधे से अधिक वोट चुनाव तिथि से पहले ही डाल दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और विपक्ष के नेता पीटर डटन ने दिवंगत पोप के प्रति सम्मान में मंगलवार को निर्धारित अपने सभी प्रचार कार्यक्रम रद्द कर दिए।

देश भर में सरकारी भवनों पर झंडे आधे झुका दिए गए। वर्ष 2021 की जनगणना के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की लगभग 20 प्रतिशत आबादी कैथलिक है।

अल्बनीज का पालन-पोषण एक कैथलिक परिवार में हुआ था, लेकिन 2022 में प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर उन्होंने बाइबिल की शपथ लेने के बजाय धर्मनिरपेक्ष प्रतिज्ञान का विकल्प चुना था। उन्होंने मंगलवार सुबह मेलबर्न के सेंट पैट्रिक कैथेड्रल में पोप के सम्मान में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया।

अल्बनीज ने संवाददाताओं से कहा, "मैं आमतौर पर अपने धर्म के बारे में बात नहीं करता। मेरे लिए कैथलिक धर्म सिर्फ एक आस्था नहीं, बल्कि मेरी पहचान का हिस्सा है।"

वहीं विपक्ष के नेता पीटर डटन ने कहा, "आज राजनीति करने का दिन नहीं है। यह दिन शांति से बैठकर सोचने और श्रद्धांजलि देने का है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Preview: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

TCS Nashik Case: टीसीएस नासिक धर्मांतरण और उत्पीड़न मामला, आरोपों की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश और पूर्व IPS अधिकारी की समिति गठित

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा वेदर अपडेट

Bird Flu Alert in Karnataka: बेंगलुरु में बर्ड फ्लू का अलर्ट, H5N1 वायरस की पुष्टि के बाद कर्नाटक सरकार ने जारी की चेतावनी, जानें प्रमुख लक्षण और बचाव के उपाय