Madhya Pradesh Assembly Elections: कमलनाथ ने चुनावी हुंकार भरा और कहा ,मप्र चुनाव में मतदाता लोकतंत्र के अपहरणकर्ताओं को सबक सिखाएंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि लोग अगले महीने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में "लोकतंत्र के अपहरणकर्ताओं" को सबक सिखाएंगे .

Kamal Nath Photo Credits: Twitter

भोपाल, 9 अक्टूबर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि लोग अगले महीने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में "लोकतंत्र के अपहरणकर्ताओं" को सबक सिखाएंगे. प्रदेश में एक चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. कमलनाथ ने कहा कि आज मतदान की तारीखों का ऐलान हो गया जिसका सभी को कई सालों से इंतजार था। यह लोकतंत्र का अपहरण करने वालों को सबक सिखाने और प्रदेश में सच्चाई की सरकार स्थापित करने का दिन होगा.

कांग्रेस नेता 2018 में सत्ता में आने के 15 महीने बाद मार्च 2020 में उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के पतन का परोक्ष तौर पर जिक्र कर रहे थे, जब पार्टी के कई विधायकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में पार्टी छोड़ दी थी. सिंधिया के साथ उनके समर्थक विधायक भाजपा में शामिल हो गए और वह स्वयं केंद्रीय मंत्री बन गए. प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कमलनाथ ने कहा, ''मैं (कांग्रेस के) सभी कार्यकर्ताओं और लोगों से राज्य के विकास और भविष्य को ध्यान में रखते हुए चुनाव के लिए तैयार होने की अपील करता हूं.''

कांग्रेस के दिग्गज नेता और संकट की स्थिति में पार्टी के लिए मददगार माने जाने वाले कमलनाथ के बारे में चर्चा है कि अगर उनकी पार्टी चुनाव जीतती है तो वह एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का चेहरा हो सकते हैं. एक दिन पहले मध्यप्रदेश के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने संकेत दिया था कि स्वाभाविक रूप से कमलनाथ ही मुख्यमंत्री पद के लिये पार्टी का चेहरा होंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\