जरुरी जानकारी | शुरुआती सत्र में सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव, निफ्टी 17,450 के आसपास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेशकों के जोखिम वाली संपत्तियों के बेचने के साथ बृहस्पतिवार को शुरुआती सत्र में सेंसेक्स उतार-चढ़ाव के साथ खुला।

मुंबई, नौ दिसंबर निवेशकों के जोखिम वाली संपत्तियों के बेचने के साथ बृहस्पतिवार को शुरुआती सत्र में सेंसेक्स उतार-चढ़ाव के साथ खुला।

30 शेयरों वाला सूचकांक 200 अंक से अधिक की तेजी के साथ खुला, लेकिन जल्द ही नकारात्मक हो गया और शुरुआती सौदों में 38.52 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,611.16 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह निफ्टी 17.60 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,452.15 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा लाभ में रहे। इसके बाद डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और एचडीएफसी के शेयरों का स्थान रहा।

दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टीसीएस और टाइटन के शेयर घाटे में चल रहे थे।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,016.03 अंक या 1.76 प्रतिशत बढ़कर 58,649.68 पर और निफ्टी 293.05 अंक या 1.71 प्रतिशत चढ़कर 17,469.75 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे और उन्होंने बुधवार को 579.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई, सियोल और हांगकांग मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि टोक्यो नुकसान में था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.57 प्रतिशत बढ़कर 76.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट