विदेश की खबरें | इंडोनेशिया के माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी में ज्वालामुखी फटा, उच्चतम स्तर का अलर्ट जारी किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने ज्वालामुखी उदगार संबंधी चेतावनी को उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया और खतरे के क्षेत्र का दायरा क्रेटर से आठ किमी तक बढ़ा दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों ने ज्वालामुखी उदगार संबंधी चेतावनी को उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया और खतरे के क्षेत्र का दायरा क्रेटर से आठ किमी तक बढ़ा दिया।

इंडोनेशिया की भूविज्ञान एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने ज्वालामुखी गतिविधि के बाद ज्वालामुखी से 10,000 मीटर तक घने भूरे बादल को रिकार्ड किया

यह राख एक गोबरछत्ते के आकार में राख के बादल में फैल गई जिसे पहाड़ से 90 किमी से 150 किमी दूर स्थित शहरों से देखा जा सकता था।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

लोगों को भारी वर्षा को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी गयी है क्योंकि ज्वालामुखी से निकलने लावा नदियों में जा सकता है।

नवंबर में माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी के विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

एपी

राजकुमार रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\