जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया ने 5जी की पेशकश संबंधी न्यूनतम दायित्व पूरे किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने 5जी नेटवर्क की पेशकश से संबंधित अपने न्यूनतम दायित्वों को पूरा कर लिया है।

नयी दिल्ली, 21 जून दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने 5जी नेटवर्क की पेशकश से संबंधित अपने न्यूनतम दायित्वों को पूरा कर लिया है।

वोडाफोन आइडिया ने वर्ष 2022 में 17 दूरसंचार सर्किलों में 5जी सेवाएं देने के लिए स्पेक्ट्रम हासिल किया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "वोडाफोन आइडिया ने दोनों स्पेक्ट्रम बैंड पर सभी 5जी सर्किलों में अपने न्यूनतम रोलआउट दायित्व को पूरा कर लिया है।"

दूरसंचार कंपनी को इसके एक साल के भीतर हरेक सर्किल में कम से कम एक शहर में, 2025 तक सभी दूरसंचार सर्किल श्रेणियों में 28 कस्बों में और 2027 तक सभी दूरसंचार सर्किल श्रेणियों में 87 कस्बों में वाणिज्यिक सेवा शुरू करनी थी।

वीआईएल ने वर्ष 2022 में आयोजित स्पेक्ट्रम नीलामी के जरिये सभी 17 सर्किल में 3,300 मेगाहर्ट्ज बैंड में 50 मेगाहर्ट्ज का स्पेक्ट्रम 15,137.75 करोड़ रुपये में हासिल किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी