जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया ने 23 और शहरों में 5जी सेवा का विस्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने 23 और शहरों में 5जी सेवा का विस्तार किया है। इनमें जयपुर, कोलकाता और लखनऊ शामिल हैं। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 जून कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने 23 और शहरों में 5जी सेवा का विस्तार किया है। इनमें जयपुर, कोलकाता और लखनऊ शामिल हैं। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वीआई ने पहले ही पांच शहरों - मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और पटना में 5जी सेवा शुरू कर दी है।

कंपनी ने कहा, ‘‘वीआई... ने अपने 5जी प्रसार के अगले चरण की घोषणा की है, जिसके तहत अब 23 शहरों में नेटवर्क की तैनाती की जा रही है। इनमें अहमदाबाद, आगरा, औरंगाबाद, कोझीकोड, कोचीन, देहरादून, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मदुरै, मलप्पुरम, मेरठ, नागपुर, नासिक, पुणे, राजकोट, सोनीपत, सूरत, सिलीगुड़ी, त्रिवेंद्रम, वडोदरा और विशाखापट्टनम शामिल हैं।’’

वीआई ने 22 दूरसंचार सर्किल में 17 में 5जी स्पेक्ट्रम हासिल कर लिया है।

वीआई ने कहा कि नए घोषित शहरों में 5जी उपकरण वाले उपयोगकर्ता वीआई 5जी सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। वीआई 299 रुपये से शुरू होने वाली योजनाओं पर असीमित 5जी डेटा दे रही है।

कंपनी ने कहा कि वह अगले छह महीनों में एक लाख नए टावर जोड़ने की योजना बना रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड