जरुरी जानकारी | विज फ्रेट ने टाइगर ग्लोबल की अ्गुवाई में निवेशकों से 275 करोड़ रुपये जुटाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आपूर्ति शृंखला स्टार्टअप विज फ्रेट ने टाइगर ग्लोबल के नेतृत्व में विभिन्न निवेशकों से कुल 275 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

नयी दिल्ली, 31 मार्च आपूर्ति शृंखला स्टार्टअप विज फ्रेट ने टाइगर ग्लोबल के नेतृत्व में विभिन्न निवेशकों से कुल 275 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि वित्तपोषण के इस दौर में एक्सिलोर वेंचर्स, फाउंडामेंटल, अराली वेंचर्स, स्ट्राइड वेंचर्स और अल्टेरिया कैपिटल ने भी भागीदारी की।

कंपनी ने नए निवेश के साथ अपने प्रौद्योगिकी अनुसंधान को तेज करने और दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका में विस्तार की योजना बनाई है। इसके साथ ही वह बेंगलुरु और सिंगापुर में दो नए प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं विकास केंद्र खोलने की योजना बना रही है।

कंपनी ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों की संख्या दोगुनी करने पर भी विचार कर रही है।

विज फ्रेट ने कहा कि अभी 15 से अधिक गंतव्यों पर उसके कर्मचारियों की संख्या 350 से अधिक है।

विज फ्रेट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रामकुमार गोविंदराजन ने कहा कि वैश्विक व्यापार में महामारी और हालिया भू-राजनीतिक घटनाओं के कारण बहुत अधिक अस्थिरता देखी जा रही है, जिससे आपूर्ति शृंखला प्रभावित हो रही है। कंपनी अपने ग्राहकों को आपूर्ति श्रृंखला को नियंत्रित करने में मदद कर रही है।

रिया

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\