विदेश की खबरें | अमेरिका में विवेकानंद योग विश्वविद्यालय 12 जून को अपना पहला दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में विवेकानंद योग विश्वविद्यालय 12 जून को अपना पहला दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा जहां 23 छात्रों को स्नातक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

वाशिंगटन, चार जून अमेरिका में विवेकानंद योग विश्वविद्यालय 12 जून को अपना पहला दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा जहां 23 छात्रों को स्नातक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में कई प्रतिष्ठित योग गुरुओं, योगाचार्यों आदि के शामिल होने की संभावना है। यह कार्यक्रम लॉस एंजिलिस में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।

विवेकानंद योग विश्वविद्यालय के न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ एच आर नागेंद्र ने कहा, ‘‘हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि स्वामी विवेकानंद 1893 में जो योग पश्चिम में लेकर आए थे, उनके बताए पथ पर चलते हुए हम योग के प्रति समग्रता वाला दृष्टिकोण लेकर आए हैं। आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान में भी इसके पक्ष में बातें सामने आई हैं।’’

योग विश्वविद्यालय (वायु) के संस्थापक निदेशक प्रेम भंडारी ने कहा, ‘‘यह बहुत गर्व की बात है कि विवेकानंद विश्वविद्यालय अपना पहला दीक्षांत समारोह आयोजित कर रहा है। अमेरिका में इस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सारा श्रेय डॉ नागेंद्र को जाता है। यह पश्चिम में प्रशिक्षित योग गुरुओं और शोधकर्ताओं की एक लंबी फौज तैयार करने की दिशा में लंबा रास्ता तय करेगा।’’

जून 2020 में न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने संयुक्त रूप से विवेकानंद योग विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया था। इसे ‘कैलिफोर्निया ब्यूरो ऑफ प्राइवेट एंड पोस्टसेकंडरी एजुकेशन’ (बीपीपीई) द्वारा लाइसेंस प्रदान किया गया है।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर श्री एन श्रीनाथ ने कहा कि ‘वायु’ अपने अद्वितीय ऑनलाइन-आधारित पाठ्यक्रम के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली स्नातक शिक्षा और अनुसंधान की सुविधा प्रदान करता है।

विश्वविद्यालय के अनुसार मास्टर ऑफ साइंस (योग) कार्यक्रम में 23 छात्रों का पहला बैच स्नातक कर रहा है।

डॉ श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि वायु पाठ्यक्रम तीन बातें सीखने पर केंद्रित है: योग कैसे और क्यों काम करता है का विज्ञान, योग का गहराई से अभ्यास करने और साक्ष्य आधारित दृष्टिकोण के साथ योग का उपयोग करके आम बीमारियों का इलाज करने की कला।

एसवीवाईएएसए के प्रो वाइस चांसलर और डायरेक्टर रिसर्च डॉ मंजूनाथ एनके भी अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड